शाजापुर जिले में अब तक 1330 कोरोना पाजीटिव मरीज

 शाजापुर, 09 नवंबर 2020/  प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 09 नवंबर 2020 की स्थिति में जिले में कुल 1330 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। जिले में अब तक 31965 सेम्पल लिए गए हैं, जिनमें से 31597 सेम्पल के परिणाम प्राप्त हुए। आज 501 सेम्पल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमे 13 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इसी तरह कुल पॉजिटिव मरीजों में से आज तक 1224 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। साथ ही जिले में अब कुल 85 मरीज उपचाररत है, जिनमें से 64 जिले में तथा 21 मरीज जिले से बाहर उपचार ले रहे है। जिले में अब तक कुल 21 मरीजों की मृत्यु हुई है।


क्रमांक 74/2879/चंदेलकर/राम